पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंचंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित इंटर कॉलेज(वुमंस) सी-डिविजन टूर्नामेंट में देव समाज कॉलेज ऑफ एजुकेशन फॉर वुमंस चंडीगढ़ ने खिताबी जीत दर्ज की है। पीयू जिम्नेजियम हॉल में खेले गए फाइनल में उन्होंने गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ एजुकेशन चंडीगढ़ को रोमांचक मुकाबले में 2-1 से हराया। फाइनल में विजेता टीम को पहले ही सिंगल्स में हार का सामना करना पड़ा। देव समाज स्कूल की किटी बतरा को गवर्नमेंट कॉलेज की मेघना ने एकतरफा अंदाज में 4-21, 2-21 से हराया। पहली हार के बाद देव समाज कॉलेज की पूनम और नम्रता की जोड़ी ने पहली जीत हासिल किया। उन्होंने मेघना और पारुल की जोड़ी को 21-11, 21-15 से रौंदकर स्कोर 1-1 कर दिया।
डबल्स में जीत के बाद नम्रता ने सिंगल्स में शानदार प्रदर्शन किया और गवर्नमेंट कॉलेज की पारुल को 21-8, 21-10 से रौंदकर खिताब अपने नाम कर लिया इससे पहले सेमीफाइनल में देव समाज कॉलेज ने जीएचजीएच कॉलेज को 2-0 से हराकर फाइनल में स्थान बनाया था जबकि गवर्नमेंट कॉलेज चंडीगढ़ ने दशमेश कॉलेज को 2-0 से मात देकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई थी।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.