पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

शानदार जीत के साथ एपीजे अगले दौर में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मोहाली। कोका कोला कप अंडर-16 के लीग मैच में एपीजे स्कूल ने शिवालिक पब्लिक स्कूल को 112 रन के विशाल अंतर से हराकर दूसरे दौर में जगह बना ली है। शिवालि लीग मैच में एपीजे स्कूल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 35 ओवरों में 6 विकेट पर 208 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से हिमांशु ने 76 रन की पारी खेली जबकि आशिष ने 55 रन का योगदान दिया।

शिवालिक स्कूल के लिए साहिल और जसप्रीत ने 2-2 विकेट झटके। जवाब में उतरी शिवालिक स्कूल की टीम कुछ खास नहीं कर सकी और 32 ओवरों में सिर्फ 96 रन बनाकर सिमट गई। टीम के लिए हुतफर्म ने 24 और जसकरन ने 21 रन का योगदान दिया। वहीं एपीजे स्कूल की ओर से शीतल और आदिल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 6-6 रन देकर 2-2 बल्लेबाजों को चलता किया जबकि मनीष ने 11 रन देकर दो विकेट झटके।