पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंचंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित इंटर कॉलेज टेबल टेनिस(मेंस) सी-डिविजन टूर्नामेंट में डीएवी कॉलेज ऑफ एजुकेशन फाजिल्का ने रोमांचक फाइनल में गुरु राम दास कॉलेज जलालाबाद को 3-2 से हराकर खिताब अपने नाम किया। खिताबी मुकाबले में विजेता टीम को पहले ही गेम में हार का सामना करना पड़ा। डीएवी के विशाल को संदीप ने 4-11, 9-11, 8-11 से हराया लेकिन डीएवी के राघव ने अगला मुकाबला जीत बराबर कर ली।
उन्होंने सुमित को 11-6, 11-4, 11-1 से हराया। इसके बाद डीएवी कॉलेज के अक्षय ने गुरु राम दास कॉलेज के हरजिंदर सिंह को 11-4, 11-2, 11-2 से हराकर स्कोर 2-1 कर दिया। पहला मुकाबला जीतने वाले राघव संदीप के दूसरे शिकार बने। राघव को संदीप ने 5-11, 9-11, 11-9, 8-11 से हराया। आखिरी सिंगल्स मुकाबले में विशाल ने जीत दर्ज करते हुए सुमित को 11-5, 11-4, 11-6 से हराया। इससे पहले सेमीफाइनल में डीएवी कॉलेज फाजिल्का ने गवर्नमेंट कॉलेज चंडीगढ़ को 3-1 से और गुरु राम दास जलालाबाद ने फिरोजपुर को एकतरफा अंदाज में 3-0 से हराया था।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.