पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

यादविंद्रा स्कूल से हारा गवर्नमेंट स्कूल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चंडीगढ़। यादविंद्रा पब्लिक स्कूल मोहाली ने अंडर-16 लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में गवर्नमेंट स्कूल को 5 विकेट से हरा दिया। यादविंद्रा पब्लिक स्कूल में खेले गए मैच में मेजबान टीम ने टॉस जीतकर मेहमान टीम को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। बल्लेबाजी करने उतरी गवर्नमेंट स्कूल की टीम 23 ओवरों में सिर्फ 80 रन बनाकर सिमट गई। टीम की ओर से अंकित ने 25 और सोनू ने 11 रन बनाए। यादविंद्रा स्कूल की ओर से अर्पण ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 9 रन देकर पांच बल्लेबाजों को चलता किया जबकि यशराज ने 15 रन देकर दो विकेट झटके।

जवाब में उतरी यादविंद्रा स्कूल की टीम शुरुआती झटकों के बावजूद 25 ओवरों में 5 विकेट गंवाकर मैच अपने नाम कर लिया। टीम के लिए अरबाज और अर्पण ने 22-22 रन का योगदान दिया। गवर्नमेंट स्कूल के लिए धीरज ने 14 रन देकर तीन बल्लेबाजों को चलता किया। यादविंद्रा स्कूल की टीम टूर्नामेंट में एक जीत के बाद तीसरे पायदान पर रही।