पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

भारत में पहली बार टाटा मोटर्स ने पेश की ट्रक रेसिंग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चंडीगढ़। टाटा मोटर्स ने भारत में पहली बार ट्रक रेसिंग लाने की पहल के तहत टी1 प्राइमा ट्रक रेसिंग चैंपियनशिप शुरू करने की घोषणा की। भारत में पहली बार आयोजित होने जा रही इस ट्रक रेसिंग चैंपियनशिप को अब एफआईए (फेडरेशन इंटरनेशनल डी'ला ऑटोमोबाइल) तथा एफएमएससीआई (द फेडरेशन ऑफ मोटर स्पोट्र्स क्लब ऑफ इंडिया) के कैलेंडर में शामिल कर लिया गया है।

इस ट्रक चैंपियनशिप का आयोजन 23 मार्च 2014 को अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट में किया जाएगा, जिससे भारतीय दर्शक ट्रकों की भव्य प्रतिस्पर्धा का लुत्फ उठा सकें। टी1 प्राइमा ट्रक रेसिंग चैंपियनशिप का आयोजन एफआईए और एफएमएससीआई के तत्वाधान में किया जा रहा है। एफआईए वास्तव में, वल्र्ड मोटर स्पोर्ट की दुनिया का गवर्निंग संगठन है और दुनिया के प्रमुख मोटरिंग संगठनों का संघ है।