पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ब्लैकबेरी ने 10 ओएस संस्करण पेश किया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चंडीगढ़। ब्लैकबेरी लिमिटेड ने ब्लैकबेरी 10 स्मार्टफोन के लिए नया सॉफ्टवेयर ब्लैकबेरी 10 ओएस संस्करण 10.2.1 पेश करने की घोषणा की। यह संस्करण आपको बहुत आसानी से ज्यादा काम करने देता है और ज्यादा उपयोगी होने के साथ ही आपको बेहतर कनेक्टेड भी रखता है। ब्लैकबेरी हब की मदद से आप अपने सभी मैसेज और नोटिफिकेशंस एक ही जगह पढ़ सकते हैं।

इससे फोन में नई इनकमिंग कॉल स्क्रीन है, जिसे बायीं ओर स्वाइप करने से आप कॉल ले सकते हैं, जबकि इसे दांयीं ओर करने से आप कॉल को नजरअंदाज कर सकते हैं। आप जो वेब पेज अभी देख रहे हैं उसे बाद में देखने के लिए सेव कर सकते हैं, भले ही आप ऑफलाइन हों या फिर आपके पास इंटरनेट कनेक्शन नहीं है। यह ब्लैकबेरी 10 ओएस पर आधारित ब्लैकबेरी के सभी स्मार्टफोन पर उपलब्ध होगा, इसमें पोर्शे डिजाइन पी, 9982 भी शामिल है।