पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

वीडियोकॉन डी2एच ने नया कीर्तिमान स्थापित किया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चंडीगढ़। एशिया के सबसे प्रभावशाली ब्रांड एवं तेजी से विकसित हो रहे डीटीएच सेवा प्रदाता वीडियोकॉन डी2एच ने 10 मिलियन कनेक्शंस का आंकड़ा पार कर लिया है। डीटीएच उद्योग में सबसे युवा एवं नवीनतम कंपनी वर्ष 2010 में देशव्यापी स्तर पर स्थापित हुई थी तथा इसने महज 4 वर्षों में जबर्दस्त विकास किया है।

बेहद कम समय में 10 मिलियन कनेक्शंस हासिल करने की सफलता का उत्सव मनाते हुए, वीडियोकॉन डी2एच ने इस वृद्धि एवं लोकप्रियता का श्रेय चैनल्स व सेवाओं की व्यापक श्रृंखला, हाई डेफिनिशन सेवाओं तथा ग्राहक सेवा व संतुष्टि पर असाधारण फोकस को दिया है। वीडियोकॉन डी2एच के लिए ग्राहकों से मिला शानदार प्रतिसाद ब्रांड पर जताए गये विश्वास एवं इसके सर्वोत्कृष्ट प्रदर्शन का प्रतीक है। वीडियोकॉन डी2एच ने स्वयं को हाई डेफिनिशन श्रेणी में भी पूरी दृढ़ता से स्थापित किया है। वीडियोकॉन डी2एच की सफलता इस अग्रणी उद्योग में प्रवेश करने की प्रतिबद्धता परिलक्षित करता है, जो ग्राहकों की प्रसन्नता सुनिश्चित करती है।

अनिल खेड़ा, सीईओ, वीडियोकॉन डी2एच ने कहा, ''हम ब्रांड के प्रति अपने ग्राहकों के विश्वास तथा 10 मिलियन कनेक्शन की उपलब्धि हासिल करने में सहायता करने के लिए उन्हें धन्यवाद देते हैं। मैक्सिमम चैनल एंड सर्विसेज, भारत का पहला 3डी चैनल, भारत का पहला 1000 जीबी असली एचडी रिकॉर्डर, भारत का पहला रेडियो फ्रीक्वेंसी रिमोट इत्यादि जैसी हमारी पेशकश समूचे भारत के लाखों लोगों की जिंदगी में मुस्कान लेकर आई हैं। हम गुणवत्तायुक्त सेवाओं एवं शानदार ग्राहक अनुभव की पेशकश के जरिये स्वयं को प्रतिस्पर्धियों से अलग जमात में खड़ा होने की निरंतर कोशिश में जुटे हैं।''

वीडियोकॉन डी2एच के विषय में: वीडियोकॉन डी2एच भारत की तेजी से बढ़ती डीटीएच सेवा प्रदाता कंपनी है, जोकि 465 चैनलों और सेवाओं की पेशकश करती है। वीडियोकॉन डी2एच के प्लेटफॉर्म पर 23 असली 'एचडी' चैनलों एवं सेवाओं के अलावा क्षेत्रीय एवं प्रमुख सामान्य मनोरंजन चैनलों की श्रृंखला भी है। हमने भारत के पहले 1000 जीबी हाई डेफिनिशन डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर की पेशकश की। वीडियोकॉन डी2एच डीटीएच सेवा के रेडियो फ्रीक्वेंसी रिमोट लाने वाली पहली प्रदाता कंपनी है। (असीमित रिकॉर्डिंग के साथ हाई डेफिनिशन डिजिटल सेट टॉप बॉक्स उपलब्ध)।

एमपीईजी-4 और डीवीबी-एस2 तकनीक द्वारा पॉवर्ड, वीडियोकॉन डी2एच 12 पीआइपी मोजेक, डी2एच सिनेमा, मौसम अपडेट और विविध टेकर्स जैसी सेवाओं की पेशकश करता है तथा आपके टीवी को मनोरंजन एवं ज्ञान का केन्द्र बनाता है। यह 1080पी में हाई डेफिनिशन चैनल, एचडीडी साउंड और 16:9 एस्पेक्ट रेशो की भी पेशकश करता है। इनके अतिरिक्त, हम दिन के चौबीसों घंटों 41 ऑडियो/वीडियो एक्टिव म्यूजिक चैनल समेत एक्टिव म्यूजिक भी उपलब्ध कराते हैं। साथ ही 6 लोकेशंस में उपस्थित अपनी कस्टमर केयर टीम द्वारा आठ भाषाओं में शीघ्र एवं दक्ष ग्राहक सपोर्ट प्रदान करते हैं।