पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Beant Singh Murder Accused Demanded The Release Of

बेअंत सिंह हत्याकांड के आरोपी ने की रिहाई की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चंडीगढ़. पंजाब के तात्कालीन मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या के आरोपी गुरमीत सिंह ने सजा पूरी होने का हवाला देते हुए रिहाई की मांग की है। गुरमीत को बुड़ैल जेल से पैरोल पर रिहा किया गया है। याचिका में मांग की गई कि सुनवाई के विचाराधीन रहते उसके जेल में वापस सरेंडर करने पर रोक लगाई जाए। पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने याचिका पर पंजाब व केंद्र सरकार तथा चंडीगढ़ प्रशासन से जवाब मांगा है। गुरमीत को हत्या के मामले में उम्र कैद की सजा हुई थी। याचिका में कहा गया कि वह जेल में सजा पूरी कर चुका है। ऐसे में उसकी स्थायी रिहाई की जाए। पुलिस को आरोपियों की सूचना देने वाले बलविंदर सिंह ने भी हाइकोर्ट में याचिका दायर कर अब तक पुलिस द्वारा घोषित इनाम न दिए जाने की बात कही है।