पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंमोहाली. आतंकवादी हवारा पर हमला करने वाले निशांत शर्मा को चंडीगढ पुलिस ने वीरवार को मोहाली कोर्ट में पेश किया। निशांत शर्मा सिविल जज जुनियर डिविजन आशिष साल्दी की कोर्ट में एक क्रिमिनल केस के चलते गवाही देने के लिए आए थे। कोर्ट में निशांत शर्मा को पूरी सिक्योरिटी के साथ लाया गया। इस दौरान मटौर थाना के एसएचओ नवीन पाल सिंह लेहल भी अपनी पुलिस फोर्स के साथ कोर्ट में मौजूद थे। निशांत जितना भी समय कोर्ट मे था, तब तक पूरा समय कोर्ट में कड़ी सुरक्षा रही। कोर्ट में हर आने-जाने वाले पर नजर रखी जा रही थी।
फोटोः एसके जोशी
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.