पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंचंडीगढ़. पंजाब मार्कफेड ने 43 करोड़ रुपए के निवेश से जालंधर में एक अत्याधुनिक फूड प्रोसेसिंग यूनिट लगाने का ऐलान किया है। इस प्लांट में कृषि और प्रोसेस्ड फूड प्रोडक्ट्स को तैयार किया जाएगा। इस संबंध में एक्सपोर्ट डेवलपमेंट अथॉरिटी के साथ करार किया गया है और वह इस यूनिट के लिए 10 करोड़ रुपए की ग्रांट भी दे रहा है। इस करार के मौके पर मार्कफेड के एमडी डॉ.करमजीत सिंह सरां, आईएएस ने बताया कि प्रोजेक्ट जून 2014 से शुरू हो जाएगा और इससे ना सिर्फ रोजगार के नए अवसर मिलेगी बल्कि पंजाब से कृषि उत्पादों का निर्यात भी बढ़ेगा। इससे फसल विविधता लाने में भी मदद मिलेगी और राज्य का औद्योगिक विकास भी तेज होगा।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.