पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वाह ताज की शूटिंग में विवाद, सीनियर आर्टिस्ट सुरेंद्र राजन के संग बदतमीजी

वाह ताज की शूटिंग में विवाद, सीनियर आर्टिस्ट सुरेंद्र राजन के संग बदतमीजी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भोपाल।यहां शूट हो रही फिल्म 'वाह ताज' के डायरेक्टर अजीत सिन्हा और जाने-माने बुजुर्ग फिल्म अभिनेता सुरेंद्र राजन के बीच पेमेंट को लेकर विवाद हो गया। डायरेक्टर ने श्री राजन के संग बदतमीजी कर डाली।

बॉलीवुड के जाने-माने कलाकार सुरेंद्र राजन ने बताया कि इस फिल्म के लिए भोपाल में उनका दो दिनों का शूट था। उन्हें एग्रीमेंट के अनुसार प्रतिदिन 50 हजार रुपए प्रतिदिन मिलना था, लेकिन प्रोड्यूसर अपनी बात से मुकर गया और 35 हजार रुपए प्रतिदिन देने की बात कहने लगा। यही नहीं वादे के मुताबिक, उन्हें समय पर एयर टिकट नहीं दिया।
सुरेंद्र राजन ने फोन पर बताया-सुबह तक उन्होंने फिल्म की शूटिंग की। उन्हें 9 मई को मुंबई में एक अन्य फिल्म की शूटिंग करनी है। डायरेक्टर ने उनसे कहा था कि 8 मई को शाम की फ्लाइट से उनका टिकट कराया गया है। उन्हें एयरपोर्ट तक भेजने के लिए गाड़ी का इंतजाम भी किया गया है, लेकिन बाद में उन्हें 9 मई का ट्रेन का टिकट थमा दिया गया।
यही नहीं जब इस बारे में बात की, तो प्रोडक्शन टीम ने उनके संग बदतमीजी की और एक भी पैसा न देने की धमकी दी। इससे आहत सुरेंद्र राजन शिकायत दर्ज कराने सीधे निशातपुरा थाने पहुंचे। पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए तुरंत हस्तक्षेप किया। तक कहीं जाकर प्रोडक्शन की ओर से सुरेंद्र राजन का पूरा पेमेंट किया गया और अगली फ्लाइट का टिकट कराकर भी दिया गया।
यह फिल्म फिल्मी बॉक्स प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बन रही है, जिसके प्रोड्यूसर नरेंद्र सिंह हैं और डायरेक्टर अजीत सिन्हा। इस फिल्म में श्रेयंस तलपड़े और मंजरी फड़निस मुख्य भूमिका में हैं।

बॉलीवुड और रंगमंच पर 9 बार गांधी का किरदार निभा चुके हैं सुरेंद्र राजन पढिय़े यह लेख...

http://PHOTOS: इन्हें कहती है मुंबई गांधी, मुन्नाभाई दे चुके हैं जादू की झप्पी!