पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंभोपाल। बीते एक माह से बाघिन शावक का मूवमेंट न तो समरधा रेंज में मिल रहा है न ही सीहोर रेंज में। वन विभाग ने बाघिन शावक के मूवमेंट को चेक करने के लिए फील्ड के कर्मचारियों को निर्देश दिए है।
समरधा रेंज में चौकीदार की हत्या, भालू का ग्रामीणों पर हमला और उसके बाद ग्रामीणों द्वारा भालू को मार दिए जाने की घटना से वन विभाग के अधिकारी वैसे ही परेशान हैं अब उनकी चिंता और भी बढ़ गई है। वन विभाग को मुखबिर ने सूचना दी है कि इस समय कठौतिया वन ग्राम में एक बार फिर से शिकारियों की गतिविधियां बढ़ गई है।
वन अधिकारियों का कहना है कि कठौतिया परिक्षेत्र में सतत निगरानी की जा रही है। सीहोर रेंज के कंजरवेटर पुरुषोत्तम धीमान का कहना है कि क्षेत्र में चल रही गतिविधियों पर पूरी नजर है। बाघिन शावक के मूवमेंट को लोकेट किया जा रहा है।
अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया मामला: गोल बीट में वन विभाग के अमले के सामने मारने वाले ग्रामीणों के खिलाफ वन विभाग केवल कागजी कार्रवाई कर रहा है। भालू को मारने वाले ग्रामीणों के संबंध में वन विभाग ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस मामले की जांच भी उसी रेंज के एसडीओ एपी जैन को सौंपी गई है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.