पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महिंद्रा लाया स्टाइल्ड सिटी पिक अप बोलेरो मैक्सी ट्रक

महिंद्रा लाया स्टाइल्ड सिटी पिक अप बोलेरो मैक्सी ट्रक

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भोपाल। महिंद्रा एंड महिंद्रा ने बुधवार को मध्यप्रदेश के बाजारों के लिए पिकअप सेगमेंट में बोलेरो मैक्सी ट्रक प्लस लांच किया है। इसकी प्राइस राजधानी में 4.35 लाख रुपए (एक्स शो रूम) होगी। यह वाहन महिंद्रा के मजबूत बोलेरो प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है। इसका उद्देश्य शहर के भीतर एक स्थान से दूसरे स्थान पर माल लाने और ले जाने में होगा।


कंपनी के मुख्य कार्यकारी प्रवीण शाह ने बताया कि भारतीय पिक अप बाजार पहले की तुलना में अधिक तेजी से बढ़ रहा है। कंपनी ग्राहकों को बेहतर मूल्य पर वाहन उपलब्ध कराने के लिए अपने उत्पादों में निरंतर सुधार किया है। इसके साथ ही कंपनी ने अपने वाहनो से जुड़े बेसिक टफ और मजबूत डीएनए को भी बरकरार रखा है।

उन्होंने बताया कि बोलेरो मैक्सी ट्रक प्लस का लक्ष्य समझदार शहरी ग्राहकों की परिवहन आवश्यकताओं को पूरा करना है। यह वर्तमान में ग्राहकों की बढ़ती आवश्यकताओं को भी पूरी करेगा जो अपग्रेड होकर अधिक आय अर्जित करना चाहते हैं।

विशेषताएं
4 सिलेंडर कॉमन रेल इंजन (63 बीएचपी, 195 एनएम)।
17.7 किमी प्रति लीटर का माइलेज
बीएस4 मानकों के अनुकूल।
बेहतर नेवीगेशन के लिए 5.5 मीटर की छोटी टर्निंग सर्किल रेडियस