पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंभोपाल। पांचवीं राष्ट्रीय सीनियर ड्राप रोबाल चैंपियनशिप में व्यक्तिगत मुकाबलों में भोपाल की जैनब खान ने छत्तीसगढ़ की विनिता को 15-8, 12-15, 15-9 से हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी के साथ वह इंडियान नंबर-1 बन गईं।
ड्राप रोबाल फेडरेशन आफ इंडिया के महासचिव ईश्वर सिंह आर्य के अनुसार भारतीय रैंकिंग सूची जारी की गई, जिसमें जैनब खान को प्रथम, विनीता को द्वितीय, आरती चौहान को तृतीय, रणमीत कौर को चतुर्थ एवं दुर्गा राजपूत को पांचवां स्थान मिला है। वहीं बालक वर्ग में हरियाणा के नवीन कुमार प्रथम, राजेश कुमार द्वितीय एवं सुधीर तृतीय रहे, जबकि सौम्य शाह (एलएनसीपी) चतुर्थ, जीशान खान (मित्तल कालेज) पांचवें तथा हिमांशु महाराष्ट्र छठे एवं चेतन चण्डीगढ़ सातवें नंबर पर हैं। जैनब खान को मनीश शंकर शर्मा, आईजी रेल एवं अध्यक्ष मप्र ड्राप रोबाल संघ, केके अर्गल एवं शैलेष शुक्ला ने ट्राफी देकर सम्मानित किया।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.