पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शाहपुरा पुलिस ने दबोचे तीन चोर, तीन लाख का माल बरामद

शाहपुरा पुलिस ने दबोचे तीन चोर, तीन लाख का माल बरामद

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भोपाल। शाहपुरा पुलिस ने तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी का करीब तीन लाख रुपए का माल बरामद किया है। आरोपी दिन में घूमकर मकानों के बाहर पड़े अखबारों से सूने मकान का अंदाज लगाते थे और रात में वहां वारदात को अंजाम दे देते थे।

एसपी अंशुमान सिंह ने बताया कि दाना पानी रोड तिराहे पर चेकिंग के दौरान रोकने पर बाइक सवार दो युवक भागने की कोशिश करने लगे। उन्हें पकडऩे पर पता चला कि आरोपियों के पास बाइक के कागजात भी नहीं थे। व्हीकल मैचिंग पोर्टल में बाइक की जानकारी फीड की तो वह भी चोरी की निकली। दोनों की शिनाख्त मीरा नगर निवासी १९ वर्षीय इंद्रजीत पिता माणिकचंद और बालिया उर्फ बल्लू के तौर पर की गई।


पूछताछ में आरोपियों ने अपने एक अन्य साथी सुरेश साहू के साथ शाहपुरा थाना क्षेत्र की बसंत कुंज, गुलमोहर, और बी-सेक्टर इलाके में चोरी की वारदातों को अंजाम देना कबूल किया। सुरेश पहले से ही जेल में था, लिहाजा अदालत के आदेश पर पुलिस ने उसे भी रिमांड पर लिया और तीनों की निशानदेही पर सोने-चांदी के तीन लाख रुपए कीमत के जेवर बरामद किए।