पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंभोपाल। निशातपुरा थाना क्षेत्र में केजी-2 की छात्रा से ज्यादती की कोशिश करने वाले बीएससी थर्ड इयर के छात्र को फांसी दिए जाने की मांग को लेकर जमकर हंगामा हुआ। रहवासियों के साथ कांग्रेस और बजरंग दल के कार्यकर्ता थाने पहुंच गए और उसे फांसी दिए जाने की मांग करने लगे। नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घटना के विरोध में गुरुवार को करोंद बंद रखने का भी ऐलान किया है।
बीती मंगलवार रात करीब साढ़े आठ बजे हाउसिंग बोर्ड के पास रहने वाली केजी टू की पांच वर्षीय छात्रा के साथ उसके पड़ोस में रहने वाले 23 वर्षीय आकाश सिंह ने ज्यादती की कोशिश कर दी थी। छात्रा रोजाना उसके घर कार्टून फिल्म देखने जाती थी। सेफिया कॉलेज में बीएससी तृतीय वर्ष का छात्र आकाश मंगलवार रात मासूम को बाथरूम में ले गया और उसके साथ ज्यादती की कोशिश करने लगा। बच्ची की चीख सुनकर आरोपी वहां से भाग निकला। रोते हुए घर पहुंची बच्ची ने पूरा वाकया अपने पिता को बताया और उनके साथ निशातपुरा थाने पहुंची।
आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। आनन-फानन में पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी की कोशिश शुरू की तो वह शहर छोडऩे की फिराक में था। इसी दौरान पुलिस ने उसे धर दबोचा और पकड़कर थाने ले आई। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ ज्यादती की कोशिश के अलावा प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंसेज एक्ट-2012 के तहत भी मामला दर्ज कर लिया है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.