पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • श्योपुर एसपी महेंद्र सिंह का तबादला

श्योपुर एसपी महेंद्र सिंह का तबादला

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भोपाल। राज्य सरकार ने श्योपुर एसपी महेंद्र सिंह का तबादला कर दिया है। गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक तीन आईपीएस अफसरों की नई पदस्थापना की गई है।

सिहोर एसपी केबी शर्मा को एसपी मुख्यालय भोपाल में पदस्थ किया गया है। जबकि श्योपुर एसपी महेंद्र शर्मा को शिवपुरी में स्थानांतरित किया गया है। इसके अलावा बालाघाट में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (2010 बैच के आईपीएस) अजीत को पदोन्नत कर श्योपुर में एसपी बनाया है।

एसडीओपी बंजारे बहाल : राज्य शासन ने अनूपपुर में कोतमा एसडीओपी रहे केएल बंजारे को बहाल कर दिया है। बंजारे को एक साल पहले कोतमा में एक पत्रकार अरुण त्रिपाठी के साथ मारपीट के आरोप में निलंबित किया गया था। गृह विभाग ने जांच के बाद उन्हें बहाल कर पीएचक्यू में पदस्थ किया है।