पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • देखिए फिल्म चोर बाजारी की शूटिंग की कुछ खास तस्वीरें

देखिए फिल्म चोर बाजारी की शूटिंग की कुछ खास तस्वीरें

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भोपाल। राजधानी की कई खूबसूरत लोकेशन्स पर चल रही फिल्म चोर बाजारी की शूटिंग के दौरान बुधवार को फिल्म के कई महत्वपूर्ण सीन्स शूट किए गए। राजीव एस. रुइया के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में कई जाने-माने कलाकार काम कर रहे हैं। फिल्म में मुख्य भूमिका में अंकित नारायण, इप्शिता पट्टी, मनोज जोशी, मुकेश तिवारी, हेमंत पांडे, उपासना सिंह, डेलनाज, खयाली और टीकू तलसानिया हैं।


बुधवार को बड़े तलाब में क्रूज पर इस फिल्म का गाना तूने मेरी जाना कभी नहीं जाना.. शूट किया गया। फिल्म की डांस कोरियोग्राफर इश्क, लज्जा, बादशाह, सोल्जर, द लीजेंड ऑफ भगत सिंह और दबंग में सलमान खान को अपने इशारों पर डांस कराने वाली कोरियोग्राफर सबीना खान ने किया। फिल्म प्रेजेंटर अनिल बोरा हैं। फिल्म के डायरेक्टर ने बताया कि फिल्म सात पुश्तों से चोरी करते आ रहे खानदान की कहानी पर बेस्ड है।


शहर की अलग-अलग लोकेशन पर फिल्म का ये महत्वपूर्ण गाना फिल्माया जाएगा। कोरियोग्राफर सबीना यहां अपने पूरे परिवार के साथ आई है। वहीं फिल्म की हिरोइन इप्शिता का परिवार भी इस मौके पर उनके साथ मौजूद है।

अगली स्लाइड पर देखें शूटिंग की और भी तस्वीरें ...