पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गर्मी में ठंडा खाने पीने का चाहत कहीं आपको बीमार न कर दें

गर्मी में ठंडा खाने-पीने का चाहत कहीं आपको बीमार न कर दें

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भोपाल। राजधानी की ज्यादातर फैक्ट्रियों में बर्फ कच्चे पानी से तैयार किया जाता है। इस पानी में बैक्टीरिया की संख्या बहुत ज्यादा होती है। सस्ता होने के कारण दुकानदार इस बर्फ का उपयोग करते हैं, वहीं खाने योग्य बर्फ काफी महंगी होती है।


शहर की जिन फैक्ट्रियों में इस बर्फ को तैयार किया जा रहा है, वहां बड़े-बड़े अक्षरों में लिखा हुआ है कि यह बर्फ खाने योग्य नहीं है। इसके बावजूद राजधानी के सभी जूस की दुकानों और गन्ने के ठेलों पर इस बर्फ का उपयोग धड़ल्ले से किया जा रहा है। जूस बेचने वाले स्वीकारते हैं कि बर्फ का उपयोग खाने में नहीं किया जा सकता है।


एक जूस सेंटर के कर्मचारी ने बताया कि बर्फ फैक्ट्री में मिलने वाला बर्फ 10 से 15 रुपए किलो में मिल जाता है, जबकि साफ बर्फ 35-50 रुपए किलो है।

अगली स्लाइड पर पढ़े ये सस्ती बर्फ कैसे आप तक पहुंचती है ....