पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कांग्रेस ने कराया करोंद बंद: पीडि़ता को 25 लाख का मुआवजा और आरोपी को मौत की सजा देने की मांग

कांग्रेस ने कराया करोंद बंद: पीडि़ता को 25 लाख का मुआवजा और आरोपी को मौत की सजा देने की मांग

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भोपाल। राजधानी के करोंद क्षेत्र में एक बच्ची के साथ दुष्कृत्य के मामले में कांग्रेस ने करोंद बंद कराया। कांग्रेस के आह्वान पर पूरे क्षेत्र में दुकानें बंद रहीं। दोपहर दो बजे तक चले इस बंद के दौरान आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेताओं ने मांग की कि पीडि़ता के परिवार को 25 लाख का मुआवजा दिया जाए और आरोपी को फांसी की सजा दी जाए।

नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा के राज में महिलाएं और बच्चियां सुरक्षित नहीं हैं। सभा को जिला कांग्रेस अध्यक्ष पीसी शर्मा, नगर निगम अध्यक्ष कैलाश मिश्रा, युवा कांग्रेस अध्यक्ष मनोज शुक्ला सहित कई स्थानीय नेताओं ने संबोधित किया।