भोपाल। मैं बचपन से ही एक्ट्रेस बनना चाहती थी। मम्मी को एक्टिंग करते देखकर मेरा इंट्रेस्ट इस फील्ड में बढ़ा। डांस म्यूजिक में गोल्ड मैडल और उड़ीसा रत्न अवार्ड मिलने से मेरा कांफीडेंस बढ़ा। उसके बाद मैं 16 साल की उम्र में 2008-09 में मिस साउथ इंडिया बनी।
वह टाइटल मेरे लिए स्टेपिंग स्टोन बना। ग्लैमर से फिल्म इंडस्ट्री में आ गई। यह कहना है फैशन इंडस्ट्री में दर्जनों टाइटल जीत चुकी 'फेमिना मिस इंडिया पीपुल्स चॉइस-2012' और चोरी बाजारी फिल्म से डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस इप्शिता पटी का। इस फिल्म की शूटिंग भोपाल में हुई थी। फिल्म जल्द रिलीज होने जा रही है।
भोपाल शूटिंग के दौरान इप्शिता ने भास्कर डॉट कॉम से की खास बातचीत...