पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंभोपाल। दो बार के ओलिंपिक पदक विजेता पहलवान सुशील कुमार इन दिनों भोपाल के तात्या टोपे स्टेडियम में युवा पहलवानों को दांव-पेंच सिखा रहे हैं। सुशील मप्र राज्य अकादमी के चीफ सलाहकार कोच हैं।
इसके लिए खेल एवं युवा कल्याण विभाग उन्हें एक लाख रुपए मासिक वेतन देता है। सुशील सुबह भोपाल आए। उन्हें सुबह के सत्र में भी टीटीनगर स्टेडियम के मार्शल आट्र्स हाल में बच्चों को कुश्ती के गुर सिखाए।
इसके बाद शाम के सत्र में उन्होंने स्वयं अभ्यास भी किया और युवाओं को सीख भी दी। वह अभी दो दिन और भोपाल में ही रहेंगे। इसके बाद 26 और 27 मई को एक बार फिर भोपाल आएंगे। तब मप्र राज्य अकादमी के लिए खिलाडिय़ों को चयन करेंगे। अकादमी में फिलहाल 17 पहलवान हैं। जबकि इस सत्र में 21 पहलवान और चुने जाएंगे।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.