पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंभोपाल। भारतीय सिनेमा के सौ साल पूरे होने पर फिल्म बॉम्बे टॉकीज को रिलीज किया गया। चार निर्देशकों - जोया अख्तर, करण जौहर, अनुराग कश्यप और दिबाकर बनर्जी द्वारा बनाई गई चार छोटी फिल्मों का संकलन किया गया।
फिल्म भारतीय सिनेमा के 100 साल को समर्पित रही। इस फिल्म में भोपाल भी चमका। भोपाल के एक्टर इश्तियाक आरिफ खान अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म में भुर्जी वाले के रोल में नजर आए।
राजपाल यादव सी साधारण कद-काठी के भोपाल के इश्तियाक आरिफ खान इन दिनों इंडस्ट्री में तेजी से उभरता नाम है। 'अज्ञात' फिल्म का स्पॉट ब्वॉय लक्ष्मण हो या फिर 'फंस गए रे ओबामा' फिल्म के इंग्लिश टीचर हो या 'माय नेम इज एंथोनी गोंजाल्विस' का विलेन हो।
इश्तियाक ने कामेडी, निगेटिव एवं सभी तरह के कैरेक्टर में अपने आप को ढाल लिया है। राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय से स्नातक इश्तियाक ने अपने अभिनय से इंडस्ट्री में खास पहचान बनाई। इश्तियाक की आधा दर्जन से ज्यादा फिल्में रिलीज होने वाली हैं।
पूरी खबर के लिए देखें अगली स्लाइड ...
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.