पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंभोपाल/दमोह। चैनपुरा वार्ड में बीती रात एक 60 वर्षीय वृद्ध मां को खंजर घोंपकर मरणासन्न हालत में पहुंचाने वाला कलियुगी बेटा अभी भी पुलिस गिरफ्त से दूर है, लेकिन आरोपी ने जिस मां की पीठ में खंजर घोंपकर मरने के लिए छोड़ दिया था, उसकी जान आखिरकार बचा ली गई।
गौरतलब है कि गुरुवार की रात 10 बजे चैनपुरा निवासी गिल्लोबाई को उसके ही बेटे भागवत बंसल ने घर में रखा खंजर घोंप दिया था। आरोपी ने अपनी मां से शराब के लिए रुपए मांगे थे, मां के इनकार करने पर बेटे ने उस पर खंजर से हमला किया था। हमले के बाद आरोपी बेटा मौके से फरार हो गया था, जो अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज कर लिया है।
अपने बच्चों को भी मृत मां से मिलाने श्मशान लेकर जाता था हवलदार
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.