पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंभोपाल। केंद्र सरकार की दवा नीति 2013 के विरोध में शुक्रवार को राजधानी के सभी दवा दुकानें बंद रही। इसके चलते अस्पतालों में इलाज कराने पहुंचे मरीजों को दवाओं के लिए खासा परेशान होना पड़ा।
भोपाल केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष ललित जैन ने बताया कि राजधानी के 13 सौ से ज्यादा दवा व्यापारी हैं। जो थोक एवं फुटकर में दवा का कारोबार करते हैं। उन्होंने बताया कि हड़ताल के कारण मरीजों को दवाओं के लिए परेशान न होना पड़े, इसके लिए रेडक्रास सोसायटी द्वारा संचालित पांच दवा दुकानों को खोला गया है। जहां से विभिन्न बीमारियों से पीडि़त मरीज दवाएं खरीद सकते हैं।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.