पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जयपुर सिकंदराबाद स्पेशल अब 21 तक

जयपुर-सिकंदराबाद स्पेशल अब 21 तक

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भोपाल। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की बढ़ती हुई संख्या को देखते हुए जयपुर-सिकंदराबाद-जयपुर साप्ताहिक स्पेशल एक्सप्रेस (09736/09735) का संचालन 21 मई तक बढ़ा दिया है। जानकारी के मुताबिक यह स्पेशल ट्रेन जयपुर से 11 व 18 मई को चलाई जाएगी। वहीं, 13 व 20 मई को सिकंदराबाद से चलेगी। इसका टाइम-टेबल इस प्रकार है।

ट्रेन नंबर व नाम भोपाल आने का दिन व समय
09736 जयपुर-सिकंदराबाद स्पेशल 12 व 19 मई, रविवार सुबह 9.40 बजे
09735 सिकंदराबाद-जयपुर स्पेशल 14 व 21 मई, मंगलवार शाम 6.00 बजे

यहां हॉल्ट लेगी: कुल 20 कोच की यह स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं में दुर्गापुरा, वनस्थली निवाई, सवाई माधोपुर, कोटा, रामगंज मंडी, नागदा, उज्जैन, बेरछा, शुजालपुर, सीहोर, भोपाल, हबीबगंज, इटारसी, बैतूल, आमला, नरखेर, चांदूर बाजार, न्यू अमरावती, बडऩेरा, मुर्तजापुर, अकोला, वाशिम, हिंगोली, पूर्णा, हुजूर साहिब नांदेड़, मुरखेड़, निजामाबाद, कामारेड्डी और मनचिरियाल स्टेशनों पर रुकेगी।