पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 4 घंटे से ज्यादा प्रभावित रही भोपाल स्टेशन की सफाई व्यवस्था

4 घंटे से ज्यादा प्रभावित रही भोपाल स्टेशन की सफाई व्यवस्था

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भोपाल। भोपाल रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को प्राइवेट कंपनी की लेबर ने अचानक काम बंद कर दिया। इस कारण यात्रियों को बदबू व सड़ांध के कारण 4 घंटे से ज्यादा देरी तक परेशान होना पड़ा। कमर्शियल विभाग के अधिकारियों व वेस्ट सेंट्रल रेलवे एम्पलाइज यूनियन के मंडल अध्यक्ष राजेश तिवारी की समझाइश के बाद सफाई व्यवस्था बहाल की जा सकी।


एस्कॉन कंपनी के ठेके के तहत साफ-सफाई का कार्य कर रहे करीब 3 दर्जन कर्मचारियों ने पीएफ, समय पर छुट्टी नहीं करने सहित आधा दर्जन मांगों को लेकर काम बंद कर दिया। इसके बाद कर्मचारियों ने कंपनी व रेलवे के उन कर्मचारियों के खिलाफ नारेबाजी भी, जिन्होंने उनके साथ पिछले दिनों अभद्रता की थी।


अचानक हुए घटनाक्रम के बाद डीआरएम के कमर्शियल विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों ने मोर्चा संभाला। कर्मचारियों की मांगें एक सप्ताह में पूरी होने पर सहमति बनी। इसके बाद साफ-सफाई शुरू की जा सकी। सफाई कर्मियों ने कहा कि यदि एक सप्ताह में मांगें पूरी नहीं की गईं तो वे काम पूरी तरह बंद कर देंगे।