पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शीतलदास की बगिया के समीप बड़े तालाब से युवक की लाश मिली

शीतलदास की बगिया के समीप बड़े तालाब से युवक की लाश मिली

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भोपाल। शीतलदास की बगिया बड़े तालाब से पुलिस ने आज सुबह एक एमआर की लाश बरामद की है। युवक ने खुदकुशी की अथवा दुर्घटनावश उसकी मौत हुई फिलहाल इसका खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। इधर निशातपुरा इलाके में एक युवती ने जहर खाकर अपनी जान दे दी। खुदकुशी के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।


पुलिस के मुताबिक शीतलदास की बगिया में एक युवक की लाश पानी में पड़ी होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव पानी से बाहर निकलवाकर पंचनामा तैयार किया।

मृतक की शिनाख्त मूलत: ग्वालियर निवासी कुलदीप पिता सुरेश 23 वर्ष के रूप में हुई। युवक यहां बाणगंगा के पास किराए से रहकर एमआर का काम करता था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत का खुलासा हो पाएगा। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। निशातपुरा इलाके में रहने वाली 20 वर्षीय फाइजा पिता अयाज ने गत दिनों जहर खा लिया था। गुरुवार को उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।