पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंभोपाल। छोला मंदिर इलाके में पुलिस ने एक नाबालिग लड़की की गुमशुदगी की जांच पर आरोपी युवक के खिलाफ अपहरण व ज्यादती का मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। आरोपी किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
पुलिस के मुताबिक छोला मंदिर इलाके में रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी गत सात मई को बिना बताए घर से गायब हो गई थी। परिजनों ने थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने किशोरी की तलाश की तो वह शंकर नगर में रहने वाले शंकर पिता मांगीलाल यादव के साथ झुग्गी में मिली।
आरोपी किशोरी को कहीं भगाकर ले जाने की फिराक में था, वह अपने मकसद में कामयाब हो पाता इससे पहले ही पुलिस ने उसे दबोच लिया। किशोरी को दस्तयाब कर पुलिस ने उसके बयान दर्ज किए। किशोरी ने पुलिस को बताया कि शंकर उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ लेकर आया था इस दौरान उसने उसके साथ बुरा काम भी किया है। पुलिस ने शंकर के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.