पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंभोपाल। व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने परीक्षा ले ली, नाप तौल निरीक्षक के लिए सलेक्शन भी हो गया, फिर भी हमें नौकरी क्यों नहीं दे रहे। ये सवाल प्रदेश के कई जिलों से आए उम्मीदवारों ने शुक्रवार को नियंत्रक नाप तौल एसके जैन से किए। सीधी जिले से अमित सिंह, संजीव त्रिपाठी ने बताया कि हमने व्यापमं द्वारा अक्टूबर में ली गई परीक्षा दी थी। नाप तौल निरीक्षक के पद पर 27 का चयन हो गया, जनवरी में ज्वाइनिंग दी जानी थी लेकिन अब तक कुछ भी नहीं हुआ। हमने नाप तौल नियंत्रक को ज्ञापन सौंपा है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.