पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंभोपाल। प्रदेश के सरकारी हाई व हायर सेकंडरी स्कूलों में पर्यावरण की रक्षा के लिए ईको क्लबों का गठन नहीं हुआ है। इसको लेकर लोक शिक्षण संचालनालय ने नाराजगी जताई है। संचालनालय को अब तक सभी जिलों से क्लब गठन के लिए स्कूलों के बैंक खातों के एकाउंट नंबर नहीं मिले हैं। इस कारण उन्हें पैसा ट्रांसफर नहीं हो पा रहा है।
ईको क्लब के लिए प्रति स्कूल 2500 रुपए दिए जाते हैं। यह पैसा स्कूलों को सीधे भेजा जाता है। अधिकतर जिलों ने क्लब के गठन के लिए स्कूलों के खाते सहित अन्य जानकारियां संचालनालय को नहीं भेजी हैं।
इस कारण क्लबों के गठन में समस्या आ रही है। संचालनालय ने सभी जिलों के जिला शिक्षा अधिकारियों से कहा है कि वे जल्द से जल्द अपने-अपने जिलों में स्थित स्कूलों के बैंक खातों के नंबर भेजने की व्यवस्था करें, ताकि पैसा पहुंचाया जा सके।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.