पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना :2 जून से 4 जुलाई के बीच 13 ट्रेन प्रस्तावित

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना :2 जून से 4 जुलाई के बीच 13 ट्रेन प्रस्तावित

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भोपाल। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत 2 जून से 4 जुलाई तक 13 ट्रेनें प्रस्तावित की गई हैं। राज्य शासन द्वारा तैयार प्रस्ताव के मुताबिक गुना से रामेश्वरम 2 जून, इंदौर से रामेश्वर 5 जून, ओबेदुल्लागंज से पुरी 7 जून, अशोकनगर से वैष्णोदेवी 10 जून, इंदौर से तिरुपति 13 जून, जबलपुर से वैष्णोदेवी 14 जून और बालाघाट से वैष्णोदेवी 6 जून को विशेष ट्रेन रवाना होगी।


इसी तरह हबीबगंज से रामेश्वरम 17 जून, रीवा से तिरुपति 21 जून, रतलाम से पुरी 21 जून, अनूपपुर से द्वारका 24 जून, होशंगाबाद से द्वारका 25 जून और बुरहानपुर से से वैष्णोदेवी के लिए 25 जून को ट्रेन रवाना होंगीं। जानकारी के मुताबिक इन ट्रेनों में लगभग एक हजार तीर्थ यात्री रवाना होंगे।