पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंभोपाल। बिहार से भोपाल पढऩे आई एक लड़की फेसबुक देख रही थी , तभी उसकी नजर एक प्रोफाइल पर गई। उस प्रोफाइल को पढऩे के बाद उसके होश उड़ गए। दरअससल, यह प्रोफाइल किसी और की नहीं, बल्कि उसकी थी, जो फर्जी तरीके से एक युवक ने बनाई थी। इस प्रोफाइल में उसे एक कॉल गर्ल के रूप में पेश किया गया था और उसकी बोली भी लगा दी गई थी। यानी एक रात के करीब 5000 रुपए।
यह मामला अब साइबर क्राइम थाने में हैं। बताया जाता है कि एक युवक ने प्रेम में असफल होने के बाद ऐसा दुस्साहस किया। इससे पहले भी दो तीन ऐसे मामले सामने आए हैं, जिसमें सोशल साइट्स पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर लड़कियों को बदनाम किया गया। ऐसे करीब दर्जनों मामले इस समय साइबर क्राइम में दर्ज हैं, जिन पर जांच चल रही है।
ऐसे और भी कई मामले सामने आ रहे हैं, जिसमें सोशल साइट्स और मोबाइल क्राइम का जरिया बना। जानिए ऐसे ही कुछेक मामलों के बारे में और बचने के कुछ उपाय। कहां करें शिकायत यह भी जानें....
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.