पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंभोपाल। अक्षय तृतीया से पहले जिला प्रशासन और महिला बाल विकास अमले ने राजधानी के अलग-अलग इलाकों में करीब आधा दर्जन बाल विवाह होने से रोके। इसमें सबसे ज्यादा मामले बैरसिया इलाके के हैं।
रातीबड़ में सामूहिक विवाह समारोह में भी बाल विवाह का एक मामला सामने आया है। यहां दूल्हे की उम्र 20 साल पता चली जबकि दुल्हन की उम्र की जानकारी नहीं मिल पाई। सरकारी अमले के पहुंचने के बाद समारोह से दूल्हा-दुल्हन को समारोह से बाहर भेज दिया गया। जानकारी के मुताबिक सरकारी अमले की अलग-अलग टीमें सामूहिक विवाह समारोह में दूल्हा-दुल्हन की उम्र की पड़ताल कर रही है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.