पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंभोपाल। 'ऐसा जरूरी नहीं कि अच्छा लिखने के लिए आपको कहीं जाना पड़े या सौंदर्यता, प्रकृति या कुछ अन्य विषयों पर ही लिखना पड़े। आप घर में बैठकर भी अच्छी रचना कर सकते हैं।' यह बात कही साहित्यकार राजेंद्र जोशी ने। वे पीटीआरआई सभागृह में आयोजित एक साहित्यिक संगोष्ठी के दौरान डॉ. डीपी खन्ना की पुस्तक 'दादा पोता पुराण' की समीक्षा कर रहे थे।
संगोष्ठी के दौरान डॉ. मधु जैन और डॉ. प्रभुदयाल मिश्रा ने भी पुस्तक की समीक्षा की। साहित्यिक पत्रिका देव भारती के इस आयोजन में साहित्यकार रसूल अहमद सागर, मंजीत शर्मा मीरा, नीता दानी, चंद्रसेन विराट, सुखदेव कश्यप, अनुज खरे, नलिनी शर्मा, बिट्ठल भाई पटेल और सत्यनारायण नायर को सम्मानित किया गया।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.