पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंभोपाल। मप्र राज्य ओपन स्कूल की हाईस्कूल व हायर सेकंडरी परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हो रही हैं। कई शिकायतों के बाद ओपन स्कूल प्रबंधन ने परीक्षा की कॉपियों (उत्तर पुस्तिकाओं) के पहले पेज को रंगीन करने का निर्णय लिया है। ओपन स्कूल के डायरेक्टर डॉ. राजेंद्र प्रसाद का कहना है कि इससे आसानी से पता चल जाएगा कि विद्यार्थी किस कक्षा का है। इसलिए केवल पहले पेज को रंगीन किया जा रहा है।
हाईस्कूल की कॉपी का पहला पेज जहां पिंक कलर का रहेगा, वहीं हायर सेकंडरी परीक्षा की कॉपियों के पहले पेज को ब्लू किया गया है। इस परीक्षा में भोपाल के 16 केंद्रों पर करीब 6 हजार और प्रदेशभर के 326 परीक्षा केंद्र पर 1 लाख 84 हजार विद्यार्थी इन परीक्षाओं में शामिल होंगे। यह परीक्षाएं 24 मई तक दो पालियों में चलेंगी। इसी तरह मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं 14 से 27 मई तक आयोजित की जाएंगी। सुबह के समय 8 से 11 बजे तक हाईस्कूल की परीक्षाएं होंगी। वहीं, दोपहर में 2 से शाम 5 बजे तक हायर सेकंडरी की परीक्षाओं का आयोजन किया गया है।
पासपोर्ट फोटो लाना होगा: मंगलवार से शुरू हो रही ओपन स्कूल की हाईस्कूल व हायर सेकंडरी परीक्षाओं में विद्यार्थियों को पासपोर्ट फोटो लेकर परीक्षा हॉल में पहुंचना होगा। परीक्षाओं के दौरान विद्यार्थियों को परीक्षा कक्ष में कोई समस्या न आए, इसके लिए फोटो देखा जाएगा।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.