पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंभोपाल। क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) ने अन्य राज्यों से यहां लाकर पूरा टैक्स बिना चुकाए चलाई जा रही गाडिय़ों के रजिस्ट्रेशन कैंसिल करने की कार्रवाई मंगलवार से फिर शुरू हो रही है। अब इस सिलसिले में अब बची हुई 318 गाडिय़ों के रजिस्ट्रेशन कैंसिल करने की कार्रवाई की जाएगी। इन वाहनों की नोटिस अवधि 10 मई को पूरी हो रही है पर छुट्टी होने के कारण इन पर कार्रवाई मंगलवार को हो सकेगी।
आरटीओ एमएल सोनी ने बताया कि पिछले शुक्रवार को 189 गाडिय़ों के रजिस्ट्रेशन कैंसिल किए गए थे। अब यह गाडिय़ां यदि सड़क पर चलती मिलीं तो ट्रैफिक पुलिस इन्हें जब्त कर सकेगी। इसके बाद आरटीओ इन गाडिय़ों के मालिकों से बचे हुए टैक्स की वसूली करेगा। आरटीओ के मुताबिक राजधानी में ऐसी कुल 767 गाडिय़ां चिह्नित की थीं, जिनके मालिकों ने या तो कम टैक्स भरा था अथवा आधा-अधूरा पैसा जमा कर वे इन्हें चला रहे हैं। अब तक उनमें से 449 गाडिय़ों के रजिस्ट्रेशन कैंसिल किए जा चुके हैं। इस बात की जानकारी भोपाल की ट्रैफिक पुलिस को भी दे दी गई है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.