पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अक्षय तृतीया पर शो रूम में उमड़ी भारी भीड़

अक्षय तृतीया पर शो रूम में उमड़ी भारी भीड़

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भोपाल। अक्षय तृतीया के अवसर सोने में जमकर खरीदारी देखने को मिल रही है। दोपहर को भारी गर्मी होने के बाद भी बड़ी ज्वैलरी कंपनियों के शो रूम, ज्वैल शॉप में भारी भीड़ देखने को मिल रही है।

उधर, ई-गोल्ड की खरीद को ट्रांजेक्शन शुल्क से मुक्त करने की घोषणा के चलते बांबे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) में गोल्ड में बड़े पैमाने पर सौदे देखने को मिल रहे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि इस बार अक्षय तृतीया पर पिछले साल के मुकाबले करीब 30-40 फीसदी ज्यादा कारोबार हो सकता है।

न्यू मार्केट स्थित तनिष्क शो रूम के संचालक अजय प्रताप सिंह ने बताया कि महिला ग्राहकों में खासतौर पर बेंगल सेट और गोल्ड चैन की अच्छी मांग है। वे शाम तक करीब 3-4 किलो गोल्ड ज्वैलरी बिकने का अनुमान लगा रहे हैं। उधर, कमोडिटी कारोबारी आदित्य जैन मनयां का कहना है कि लोग जिस तरह 1,2 और 5 ग्राम के छोटे लॉटों में सौदे कर रहे हैं उसे देखकर लगता है कि शाम तक राजधानी में गोल्ड ईटीएफ में 10 किलो सोने की बिक्री हो सकती है।