पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंभोपाल। अक्षय तृतीया पर शहर में ढाई हजार से ज्यादा शादियां हुईं। इसमें डेढ़ हजार से ज्यादा शादियां सामूहिक विवाह समारोह में हुई। सबसे ज्यादा करोंद रतन कॉलोनी में हुए सामूहिक विवाह समारोह में 500 जोड़ों की शादी हुई। इसके अलावा अन्य स्थानों में भी सामूहिक विवाह समारोह हुए।
जिला प्रशासन व महिला बाल विकास की 10 टीमें इस दौरान बाल विवाह की निगरानी करती रही। करोंद रतन कॉलोनी में दो बाल विवाह रोके जाने की सूचना मिली है। इसके अलावा कोलार के कजलीखेड़ी में भी बाल विवाह की सूचना पर प्रशासन की टीम पहुंची है। संदेह के आधार पर दंपत्तियों के शैक्षणिक दस्तावेजों की पड़ताल की जा रही है। उधर अक्षय तृतीया पर राजधानी के सर्राफा बाजारों में भी खासी चहलपहल दिखी।
फोटो: सतीश टेवरे
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.