पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंभोपाल। गोलगांव में भालू की मौत के बाद उसका आंतक बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि भालू ने एक बछड़े को मार दिया है। इधर वन भालू के आक्रमण की बात से इंकार कर रहा है। वन विभाग का कहना है कि यह तो जांच के बाद ही पता चलेगा कि बछड़े को भालू ने मारा है या फिर तारों में उलझने की वजह से उसकी मौत हुई है।
वन विभाग को सोमवार को दोपहर 12 बजे के आसपास सूचना मिली कि भालू ने ग्रामीणों पर हमला कर दिया है। वन विभाग के अधिकारी जब मौके पर पहुंचे तो उन्हें कोई भी ग्रामीण न तो घायल मिला न किसी ने भालू को देखा। अधिकारियों ने जंगल में भालू के पगमार्क खोजने की कोशिश की तो उन्हें भालू या उसके पगमार्क तो नहीं मिले। एक बछड़ा जरूर मरा मिला।
वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों का कहना है कि बछड़े के शरीर पर जरूर कुछ निशान लेकिन जांच करने के बाद ही पता चलेगा कि बछड़ा किसी तार से उलझकर मरा है या फिर वास्तव में उसे भालू ने मारा है। हालांकि वन विभाग का कहना है कि जंगल में भालू है इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.