पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंभोपाल। कोलार इलाके में एक ऑटो चालक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चला कि युवक कर्ज से परेशान था। पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
पुलिस के मुताबिक 40 वर्षीय मुकेश जोशी पिता पूरनलाल जोशी प्रियंका नगर में रहता था। पेशे से वह ऑटो चालक था, इसके अलावा वह कुछ व्यवसाय भी करता था।
रविवार देर शाम मुकेश ने अपने घर में रस्सी का फंदा बनाकर पंखे से लटक कर फांसी लगा ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को पूछताछ में पता चला कि युवक ने व्यवसाय करने के लिए कर्ज ले रखा था। धंधे में घाटा होने के कारण वह कर्ज नहीं चुका पा रहा था। अनुमान लगाया जा रहा है कि कर्ज से परेशान होकर ही युवक ने आत्महत्या की है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.