पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंभोपाल। ओल्ड कैंपियन मैदान पर आयोजित राजा भोज डे/नाइट क्रिकेट क्रिकेट टूर्नामेंट में भोपाल के 12 सरकारी विभागों की टीमें जोर आजमाईश करेंगी। टूर्नामेंट दूधिया रोशनी में खेला जाएगा। आयोजन 25 मई तक चलेगा।
यह पहला विभागीय टूर्नामेंट हैं जो दूधिया रोशनी में खेला जाएगा। आयोजन प्रमुख जीतू बागरे ने बताया कि इसमें प्रतिदिन दो मैच होंगे। टूर्नामेंट लीग आधार पर खेला जाएगा। एक मैच दिन में और दूसरा रात को होगा। इससे प्रत्येक टीम को एक मैच दिन में और एक मैच रात को खेलने को मिलेगा। विजेता टीम के अलावा प्रत्येक मैन आफ द मैच अवार्डी को आकर्षक ट्राफी के अलावा ईनाम भी दिया जाएगा।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.