पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंभोपाल। प्रदेश के शतरंज खिलाड़ी अंकित व्यास ने दिल्ली में खेली गई एनटीपीसी की अंतरराष्ट्रीय रेटिंग शतरंज चैपिंयनशिप में दूसरा स्थान हासिल करते हुए 50 हजार रुपए ईनाम जीता। इसमें भोपाल के अश्विन डेनियल को आठवां स्थान मिला। जबकि इंदौर के अंकित गजबा ने 16 स्थान हासिल किया।
मप्र शतरंज संघ के सचिव कपिल सक्सेना ने बताया कि सागर निवासी अंकित व्यास ने चैंपियनशिप में कई नामी खिलाडिय़ों को मात दी। जबकि अंकित और अश्विन का प्रदर्शन भी सराहनीय रहा। अश्विन को 10 हजार और अंकित गजबा को 5000 रुपए से संतोष करना पड़ा। यह तीनों खिलाड़ी आगे भी इंटरनेशनल रेटिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.