पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंविदिशा। सोमवार को मुख्यमंत्री कन्या योजना के तहत रामलीला मैदान में हो रहे विवाह कार्यक्रम में वर-वधु के पक्ष के लोगों में जमकर झगड़ा हो गया। झगड़े में दूल्हे के चचेरे भाइयों ने दुल्हन के पिता को इतना पीटा की उन्हें दिल का दौरा पड़ गया। उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां देर रात उन्होंने दम तोड़ दिया। अब दुल्हन के घर में मातम है।
हालांकि काफी लड़ाई-झगड़े के बावजूद पुलिस की मौजूदगी और हस्तक्षेप के बाद यह शादी हो गई थी, लेकिन दुल्हन के परिजनों ने विदाई करने से इनकार कर दिया था। उनका तर्क था कि बेटी को अभी विदा करना ठीक नहीं होगा, क्योंकि इस झगड़े के बाद पता नहीं दूल्हेवाले उसके साथ कैसा बर्ताव करें।
पढिय़े मीडिया की सुर्खियों में रही इस शादी का पूरा घटनाक्रम...
फोटो जर्नलिस्ट- मोनू शर्मा।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.