पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंभोपाल। माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) के अधिकारियों व मॉडल स्कूल के प्राचार्य आदि को प्राइमरी विंग पर आधिपत्य नहीं मिल सका। मॉडल स्कूल परिसर में यह प्राइमरी विंग ओजसदीप सोसायटी के माध्यम संचालित की जाती है। शर्तों के अनुसार इसका कांट्रेक्ट पूरा हो चुका है। इसके बाद भी उसका संचालक स्कूल छोडऩे तैयार नहीं है।
मंगलवार सुबह जब मॉडल स्कूल के प्राचार्य एमएल दुबे, माशिमं के इंजीनियर मनीष गुप्ता व इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मॉडल स्कूल पहुंचे तो प्राइमरी विंग में ताला लगा पाया। प्राइमरी विंग के संचालक जोश ओजे पर मान्यता के बिना स्कूल चलाने सहित कई आरोप लगते रहे हैं। अब तो कांट्रेक्ट की समय अवधि भी पूरी हो चुकी है। जब इस बारे में श्री जोश से बात की गई तो उन्होंने मामला कोर्ट में होने की बात कहकर कुछ भी कहने से इंकार कर दिया।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.