पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महिला बाल विकास और मप्र पुलिस की विजयी शुरुआत

महिला बाल विकास और मप्र पुलिस की विजयी शुरुआत

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भोपाल। महिला एवं बाल विकास ने माखन लाल विश्वविद्यालय को 60 रनों से हराकर राजा भोज विभागीय डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबला जीत लिया। एक अन्य मुकाबले में मप्र पुलिस ने बार एसोसिएशन को 7 विकेट से हराया। ओल्ड कैंपियन मैदान पर खेली जा रही इस प्रतियोगिता का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक व बीडीसीए के अध्यक्ष ध्रुव नारायण सिंह ने मप्र श्रमजीवी संघ के अध्यक्ष शलभ भदौरिया की अध्यक्षता में किया।

पहले मुकाबले में महिला एवं बाल विकास ने पहले खेलते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट पर 175 रन बनाए। जिसमें अक्षय श्रीवास्तव ने 47, परितोष शर्मा ने 42 रनों की पारियां खेली।

माखनलाल विवि की ओर से कप्तान नारायण व राजकुमार ने 2-2 विकेट अर्जित किए। जवाबी पारी खेलते हुए माखनलाल की टीम 115 पर सिमट गई। केवल जीतेन्द्र 45 व संदीप 11 रन ने कुछ हद तक विपक्षी गेंदबाजों का मुकाबला कर सके।


महिला एवं बाल विकास से अक्षय, विशाल व परितोष ने 3-3 खिलाडिय़ों को आउट किया। अक्षय श्रीवास्तव को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। एक अन्य मैच में बार एसोसिएशन ने रियाज (42) व अरविंद (15) की पारियों के सहारे 18.3 ओवरों में 106 रन बनाए।

मप्र पुलिस की ओर से केजी शर्मा, राजेंद्र, राहुल व नंदजीत सिंह से 2-2 विकेट चटकाए। जवाब में मप्र पुलिस ने तीन विकेट पर जरूरी रन बना लिए। विजेता टीम से केजी शर्मा ने सर्वाधिक 30, राजेंद्र ने 18 रन का योगदान टीम को दिया। केजी शर्मा को मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाडी चुना गया।