पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बोली ईशा देओल फिल्में अब मेरी प्राथमिकता नहीं, अच्छे रोल मिलें तो ही करूंगी

बोली ईशा देओल-फिल्में अब मेरी प्राथमिकता नहीं, अच्छे रोल मिलें तो ही करूंगी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भोपाल। अब मैं शास्त्रीय नृत्य पर ध्यान दे रही हूं। साथ ही फैमिली लाइफ को एंजॉय कर रही हूं। फिल्में मेरी प्राथमिकता नहीं। अच्छे रोल मिले तो करूंगी। यह कहना है अभिनेत्री और नृत्यांगना ईशा देओल का। जो भरत से शादी के बाद ईशा देओल से ईशा तख्तानी बन गई हैं। सिरोंज महोत्सव में मम्मी हेमा मालिनी और अहाना के साथ परफॉर्म करने आई ईशा कुछ देर भोपाल रूकीं।

ईशा ने कहा-अब मैं वैसे रोल नहीं कर सकती, जैसे शादी से पहले करती थी। महिलाओं को चाहिए कि वे अपने बच्चों को वेस्टर्न और सालसा डांस सिखाने के साथ क्लासिकल डांस जरूर सिखाएं। मैं आने वाले समय में अपने प्रोड्क्शन हाउस में टीवी और फिल्म के निर्माण के बारे में भी सोच रही हैं। ईशा ने कहा कि मम्मी हेमा और पापा धर्मेंद्र मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं।


हेमा मालिनी ने कहा कि उन्हें न तो ड्रीम गर्ल और न ही बसंती कहलाने से गुरेज है। फैन्स उन्हें जिस नाम से बुलाए। फैन्स के प्यार की बदौलत वे इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना पाई। डांस के बगैर हेमा कुछ नहीं। इसलिए वे डांस मरते दम तक करती रहेंगीं। वहीं अहाना ने कहा कि मम्मी और बहन ईशा के साथ स्टेज पर परफॉर्म करना हमेशा ही रोमांचक होता है।