पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंभोपाल। भारत भवन का गायन पर्व-3 17 मई से मूर्धन्य ध्रुपद गायक उस्ताद जिया फरीदुद्दीन डागर को समर्पित होगा। गायन पर्व 17 मई से 19 मई तक भारत भवन के अंतरंग सभागार में चलेगा। 17 मई को डागर घराने की प्रस्तुति होगी।
ध्रुपद प्रशिक्षण संस्थान गुरुकुल के कलाकारों का ध्रुपद गायन होगा। साथ ही उस्ताद सईदुद्दीन डागर का ध्रुपद गायन होगा। गायन में सहयोगी गायक नफीसुद्दीन डागर और अनीसुद्दीन डागर होंगे। पखावज पर संगत पंडित मेहन श्याम शर्मा करेंगे।
18 मई को बेतिया घराने के पंडित फाल्गुनी मिश्रा का ध्रुपद गायन होगा। हारमोनियम पर संगत देवेंद्र वर्मा और पखावज पर अर्पूवलाल मन्ना करेंगे। 19 मई को दरभंगा घराने की प्रस्तुति होगी। इसमें पंडित प्रेमकुमार मलिक का ध्रुपद गायन होगा। गायन में सहयोग प्रशांत मलिक और निशांत मलिक करेंगे। पखावज पर संगत ऋषि शंकर उपाध्याय करेगे।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.