पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंभोपाल। भोपाल के खिलाडिय़ों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 21वीं सब जूनियर, जूनियर और सीनियर कराते चैंपियनशिप में पहला स्थान हासिल किया। जबकि महाराष्ट्र को दूसरा स्थान मिला। इसके विजेता खिलाड़ी नेपाल की राजधानी काठमांडू में 27 मई से खेली जाने वाली इंटरनेशनल कराते प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।
रेलवे इंस्टीट्यूट स्टेशन एरिया में आयोजित इस प्रतियोगिता में भोपाल की तमसीन शेख, वैष्णवी दुबे, अफसाना, रिहाना ने बालिका वर्ग में पहला स्थान हासिल किया
जबकि अर्शी कुरैशी, गरिमा, महरुन को दूसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। बालक वर्ग में फैजान खान, सैफ अली, पंकज शर्मा जीते। इसमें अरबाज खान, अबरार खान, पंकज दुबे दूसरे स्थान पर रहे। यह सभी खिलाड़ी काठमांडू के लिए चयनित हुए हैं।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.