पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छेड़छाड़ करते धरा गया मुरैना के पूर्व एमएलए का बेटा

छेड़छाड़ करते धरा गया मुरैना के पूर्व एमएलए का बेटा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल। सबलगढ़ के कांग्रेस विधायक सुरेश चौधरी के 45 वर्षीय बेटे त्रिलोक चौधरी को पुलिस ने एक महिला के साथ बदतमीजी और छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया है। घटना रविवार रात की है, जिसमें सोमवार को दिनभर गहमा-गहमी बनी रही।
पुलिस के मुताबिक, एक महिला रविवार रात करीब 9.30 बजे अपनी जॉब से घर लौट रही थी। तभी जवाहर चौक के पास एक कार में शराब पी रहे त्रिलोक और उसके दो दोस्तों राजेश गुप्ता व अभिषेक पारिते ने उस पर फब्तियां कंसी।
महिला ने जब उन्हें फटकारा तो त्रिलोक ने उसे चांटा मार दिया। महिला ने भी हौसला दिखाया और पलटवार किया। इतने में वहां से गुजर रहे कुछ लोग बीचबचाव में आये और आरोपियों की पिटाई शुरू कर दी।
पुलिस ने त्रिलोक को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो अन्य आरोपियों को सोमवार को पकड़ा जा सका, जो वहां से भाग निकले थे।